नई अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था क्या थी?-CBSE class 12?-What was the new international economic system in CBSE class 12 in Hindi.?

 # नई अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था क्या थी?,CBSE class 12

नई अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था  की स्थापना को घोषणा 1974 में संयुक्त राष्ट्र की महासभा में की गई थी|नई अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था का संबंध व्यापार ,वित्त ,वस्तुओं तथा ऋण संबंधी अनेक विभिनं विषयों से था| इसके बाद औद्योगिक तथा विकासशील देशों के मध्य वार्ता के लिए एक कार्यक्रम तैयार किया गया जो विश्व अर्थव्यवस्था की पुनर्रचना की ओर ध्यान आकर्षित करता है| इस व्यवस्था से विकासशील देशों को लाभ के लिए अधिक भागीदारी की अनुमति प्रदान करता है| 1972 में जब UNCTAD (United Nations Conference on Trade and Development) (व्यापार एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र का सम्मेलन) ने इससे संबंधित एक रिपोर्ट जारी की थी|

UNCTAD द्वारा इस रिपोर्ट में निम्नलिखित सुधार थे :- 

1) अल्प विकसित देशों को अपने उन प्राकृतिक संसाधनों को नियंत्रित करना होगा जिसका दोहन पश्चिम के विकसित देश करते है|

2) अल्पविकसित देशों की पहुँच पश्चिमी देशों के बाजारों तक होंगी जिससे वह अपना उत्पाद वहाँ बेच सकते है| 

3) अल्पविकसित देशों को दि जाने वाली तकनीक की लागत को पश्चिमी देश कम करेंगे|

4) अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संस्थानों में अल्पविकसित देशों को महत्वपूर्ण भूमिका दि जाएगी| 

@Roy Akash (pkj)