शीत युद्ध शुरू होने के क्या कारण थे?-What were the reasons for the Cold War to begin in Hindi.

# शीत युद्ध शुरू होने के क्या कारण थे ?

शीत युद्ध 1945 में शुरू हुआ जिसके निम्नलिखित कारण थे :-

1) वैचारिक मतभेद :- 

जैसा की आप जानते है की शीत युद्ध में दो गुट बन गए थे | पश्चिमी राष्ट्र लोकतंत्र , मुक्त अर्थव्यवस्था , धार्मिक और सामाजिक आजादी के पक्षधर थे जबकि सोवियत संघ पूंजीवाद के बिल्कुल विपरीत और सारी दुनिया में कम्युनिस्ट क्रान्ति की सफलता चाहता था | इस प्रकार दोनों महाशक्तियों के बीच गम्भीर वैचारिक मतभेद शीत युद्ध का कारण बने |

2) शक्ति के लिए संघर्ष :-       

दोनों महाशक्तियां अमेरिका और सोवियत संघ अधिक से अधिक शक्ति अर्जित करके अपने प्रभाव क्षेत्र मे वृद्धि करना चाहती थी | सोवियत संघ पूर्वी यूरोप मे आगे बढ़ रही थी जिसके विरुद्ध यूनान व तुर्की मे सम्मयवादी के विरुद्ध अमेरिका ने इनका साथ दिया | इससे शीत युद्ध की स्थिति ओर भी गहरी हो गई |

3) ट्रूमैन सिद्धांत :-         

1947 मे अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रूमैन ने सोवियत संघ के प्रभाव को रोकने के लिए पश्चिमी  यूरोप के देशों को सहायता देने के लिए कार्यक्रम बनाया | अगर अमेरिका ऐसा नहीं करता तो यूरोप के देश सोवियत संघ में जा कर मिल जाते | ट्रूमैन सिद्धांत ने सोवियत संघ का विरोध किया |

शीत युद्ध शुरू होने के क्या कारण थे ?-What were the reasons for the Cold War to begin in Hindi.

4) बर्लिन के नाकेबंदी :-        

जर्मनी की राजधानी बर्लिन को जब जर्मनी विभाजन के बाद सोवियत संघ ने 1948 मे बर्लिन की नाकेबंदी के पूर्वी व पश्चिमी जर्मनी के बीच यातायात , संचार व आवागमन को ठप्प कर दिया | अमेरिका द्वारा इसका विरोध किया गया | 1949 ने नाकेबंदी समाप्त कर दि गई |

5) एक – दूसरे के विरुद्ध प्रचार अभियान :-       

धीरे -धीरे दोनों महाशक्तियों ने एक -दूसरे के विरुद्ध प्रचार तेज कर दिए थे | चलवाजी , परस्पर विरोधी बयान  व राजनैतिक प्रचार द्वारा दोनों देश के अभियान तेज हो गए और शीत युद्ध चलता रहा |

6) सैनिक शस्त्रीकरण में वृद्धि :-         

दोनों महाशक्तियों ने अपने – अपने देशों में सैनिक शस्त्रीकरण , अस्त्र -शस्त्र  व परमाणु अस्त्रों के भंडार ने  वृद्धि  कर रहे थे | जिसके कारण शीत युद्ध की स्थिति बनी थी क्योंकि दोनों ही महाशक्तियां प्रत्यक्ष युद्ध के लिए सामने नहीं आ रही थी | 

#निष्कर्ष 

जैसा की हम सभी जानते है द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से ही विश्व में शीत युद्ध आरंभ हो गया था। शीत युद्ध दो महाशक्ति अमेरिका और सोवियत संघ के बीच में शुरू हुआ था लेकिन शीत युद्ध का प्रभाव विश्व के लगभग सभी देशों पर पड़ा था।

 

@Roy Akash (pkj)