25 जून 1975 में राष्ट्रीय आपातकाल के मुख्य कारण? The main reasons for the National Emergency on 25 June 1975?

#1975 के आपातकाल के प्रमुख कारण:-

1975 के राष्ट्रीय आपातकाल लगाने का पूरा-पूरा श्रय हम तत्कालीन कांग्रेस पार्टी को दिया जा सकता है। 25 जून 1975 कांग्रेस की नीतियों के कारण 1975 देश में कांग्रेस विरोधी माहौलतैयार हो चुका था। उस समय की परिस्थिति को मध्य नजर रखते हुए। 25 जून 1975 को अनुच्छेद 352 के तहत राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा कर दी गई। जिसके निम्नलिखित कारण है।

1) 1971 के लोकसभा के चुनाव:-


इंदिरा गांधी द्वारा लगाय गए राष्ट्रीय आपातकाल का एक कारण 1971 भारत में हुए लोकसभा के चुनाव को माना जा सकता है। क्यूंकि इंदिरा गांधी के विपक्षी प्रत्याशी राज नारायण ने चुनाव में हुए धांधली की बात रखकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में यह याचिका दायर की।

2)1971 के लोकसभा चुनाव को अवैध घोषित करना:-

1975 के आपातकाल का सबसे महत्वपूर्ण कारण 1971 भारत में हुए लोकसभा चुनाव को अवैध घोषित कर दिया गया। 1971 में इंदिरा गांधी रायबरेली सीट से विजय हो गई थी लेकिन विपक्षी नेता राज नारायण को भारी मतों से हार का सामना करना पड़ा।

1971 के लोकसभा के चुनाव को राज नारायण द्वारा इलाहाबाद उच्च न्यायालय में चुनोती दी गई की चुनाव में बड़ी मात्रा में धांधलिया हुई है।
1971 केस इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा फैसला 12 जून 1975 को आया जस्टिस जगमोहन लाल सिन्हा द्वारा लेकिन जब तक तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अपने प्रधानमंत्री के 4 वर्ष से अधिक कार्यकाल को पूरा कर चुकी थी।

लेकिन 12 जून 1975 का फैसला राज नारायण के हक में जस्टिस जगमोहन लाल सिन्हा द्वारा सुनाया गया और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 1971 के लोकसभा के चुनाव में धांधली करने के जुर्म में दोषी पाया गया। और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 6 वर्ष के लिए चुनाव लड़ने से प्रतिबंद कर दिया

और 1971 के लोकसभा के चुनाव को अवैध घोषित कर दिया तथा 20 दिन तक का समय दिया गया कांग्रेस पार्टी का नया नेता चुन सकते है।

3) 1971 के युद्ध में अत्यधिक खर्च:-


1971 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय 1971 में भारत और पाकिस्तान युद्ध में भारत को अधिक धन खर्च करना पड़ा। साथ ही साथ पूर्वी पाकिस्तान से आए लाखों की तदार में शरणाथिर्यो का भार भी भारत को उठाना पड़ा।


1971 के युद्ध में पूर्वी पाकिस्तान नहीं रहा था वह एक स्वतंत्र देश बांग्लादेश का निर्माण किया गया परंतु इसका प्रभाव भारत में काफी अधिक पड़ा तथा भारत की जनता में असंतोष की भावना उत्पन्न हो गई थी।

प्रथम तीन आम चुनावों में कांग्रेस के प्रभुत्व के कारणों का उल्लेख कीजिए?-Mention the reasons for the dominance of Congress in the first three general elections in Hindi?

4) तेल संकट:-

1973 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल संकट पैदा हो गया। इस तेल संकट के कारण तेल की कीमतें में बढ़ोत्तरी की गई और भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी तेल संकट के प्रभाव देखे जाने लगे। तेल संकट के चलते भारत की स्थिति दिन प्रतिदिन बत से बतर (खराब) हो गई थी।

5) रेलवे की हड़ताल:-

भारत में हुए 1975 के आपातकाल का एक कारण रेलवे की हड़ताल भी है। रेलवे कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल से 2 हफ्ते के लिए यातायात व्यवस्था खराब हो गई थी।

6) सरकारी कर्मचारियों का वेतन में कटोती:-

भारत की अर्थव्यवस्था 1975 तक आते-आते बहुत ज्यादा खराब हो चुकी थी। भारत सरकार के पास राजकोष की कमी आती जा रही थी। साथ ही साथ भारत की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी।

ऐसे में भारत सरकार ने तत्कालीन हालत को देखते हुए भारत ने सरकारी कर्मचारियों के वेतन में कटोती करना शुरू कर दिया। जिससे सरकारी कर्मचारियों का गुस्सा अपनी चरम पर आ गया। जिससे सरकारी कर्मचारी सरकार के विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

7) गुजरात और बिहार आंदोलन:-

गुजरात और बिहार में छात्रों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के कारण भी 1975 का लगाए गए राष्ट्रीय आपातकाल का एक प्रमुख्य कारण में से एक है। गुजरात में मोरारजी द्वारा तथा बिहार में जय प्रकाश नारायण द्वारा छात्रों के आंदोलन का नेतृत्व किया जा रहा था।

बिहार आंदोलन में तो जय प्रकाश नारायण ने इंदिरा गांधी के विरोध लोगों को एकजुट किया इससे कांग्रेस को खतरा महसूस होने लगा।

भारत विभाजन-विस्थापन और पुनर्वास तथा विभाजन की प्रक्रिया एवं परिणामों का वर्णन करें?-Partition of India – Displacement and resettlement?

8) कृषि क्षेत्र व औद्योगिक उत्पादन की समस्या:-

1973 के वर्षों में मानसून असफल रही जिसका प्रभाव भारत की कृषि की पैदावार पर भारी गिरावट हुई। खाधान्न उत्पादन में 8% काम हो चुका था। साथ ही साथ औद्योगिक उत्पादन में निरंतर कमी हो रही थी। आर्थिक विकास जैसे की थम सा गया हो।

1973 में 23% और 1974 में 30% कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई। जिससे औद्योगिक विकास काम तो हुआ ही लेकिन बेरोजगारी बढ़ने लगी। पूरे भारत में असंतोष का माहौलबन गया।

9) दिल्ली के रामलीला मैदान में हुए रेली:-

25 जून 1975 को दिल्ली के रामलीला मैदान में जय प्रकाश नारायण के नेतृत्व में अब-तक की सबसे बड़ी रेली मानी जाती है। यह रेली 22 जून 1975 को होनी वाली थी परंतु किसी कारण से जयप्रकाश बिहार से दिल्ली न पहुँच सके।

जब यह रेली 25 जून 1975 को की गई तो तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को समझ आ चुका था की अब कांग्रेस में अब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का बना रहना अब खतरे से खाली नहीं है।

10) पूर्व राष्ट्रपति और केबिनेट मंत्रियों की मंजूरी:-

1975 के समय तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अहमद का 25 जून 1975 की रात की बिना कुछ सवाल किए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के राष्ट्रीय आपातकाल के फैसले पर मंजूरी देना। 1975 का राष्ट्रीय आपातकाल का एक कारण यह भी है क्यूंकि भारत के राष्ट्रपति फखरुद्दीन अहमद ने अपने पद की शक्ति की गरिमा को जानबूझ कर ठेस पहुचना।
जब 26 जून 1975 तो जब सुबह 6 बजे केबिनेट की राष्ट्रीय आपातकाल में कोई सवाल न पूछना तथा फैसले पर मंजूरी दे देना।

निष्कर्ष:-

25 जून 1975 का राष्ट्रीय आपातकाल को भारतीय लोकतान्त्रिक इतिहास में काला दिवस (ब्लैक डे) के रूप में मनाया जाता है की कैसे कोई प्रधानमंत्री अपनी सत्ता के लिए भारत के लोकतान्त्रिक व्यवस्था का गला घोटते दिखाई दी।

1975 का राष्ट्रीय आपातकाल पर तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अहमद ने हस्ताक्षर 25 जून 1975 को रात मे ही कर दिए थे। परंतु 26 जून 1975 को भारतीय राष्ट्रीय आपातकाल अनुच्छेद 352 के तहत भारत में आंतरिक गड़बड़ियां के चलते तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की गई।

12 जून 1975 का इलाहाबाद उच्च न्यायालय, जस्टिस जगमोहन लाल सिन्हा का फैसले में इंदिरा गांधी और कांग्रेस पार्टी की हालत खराब कर दी थी। बची कूची हालत 25 जून की दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई रेली में जय प्रकाश नारायण ने पूरी कर दी थी।

तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री का पद तथा 6 वर्ष की चुनाव प्रतिबंद को बचाने के लिए 1975 का राष्ट्रीय आपातकाल लगाना पड़ा। साथ साथ यह 1975 का राष्ट्रीय आपातकाल का फैसला कांग्रेस पार्टी तथा इंदिरा गांधी के लिए सही साबित हुआ।

@Roy Akash (pkj)

ब्रीक्स (BRICS) क्या है? ब्रीक्स (BRICS) के उद्देश्य?, What is BRICS? Objectives of BRICS?