बिल गेट्स (Bill Gates) पर निबंध कैसे लिखे?

आज हम विश्व की एक ऐसी महान व्यक्ति बिल गेट्स (Bill Gates) के बारे में थोड़ा जानने का प्रयास करते है । दुनिया के जाने माने अरबपति थे जिन्होंने टेक्नोलॉजी से दुनिया को बदलने वाले इस महान व्यक्ति का नाम अरबपतियों में सबसे ऊपर आता है। बिलगेट्स ने अपने सॉफ्टवेयर प्रोग्राम से बहुत विश्व रिकॉर्ड कायम किए। और बहुत सी संस्थाओं को दान भी किया।

बिल गेट्स (Bill Gates) का शुरुआती जीवन कुछ इस प्रकार था।

बिलगेट्स का जन्म 28 अक्टूबर 1955 में अमेरिका के पश्चिमी राज्य वाशिगटन के शहर में हुआ था। बिल गेट्स (Bill Gates) बचपन से ही पढ़ाई में अच्छे थे वह 600 में से 590 अंक प्राप्त किए थे। पढ़ाई के साथ साथ उन्होंने कंप्यूटर प्रोग्राम बनाकर उन्होंने 4200 डालर कमा लिए थे। बिलगेट्स ने अपने एक टीचर से कहा था कि में 30 वर्ष की आयु में करोड़पति बनकर दिखाऊंगा। फिर वह 31 की आयु में अरबपति बन गए। बिलगेट्स ने 31 साल की उम्र होने से पहले ही उन्होंने अरबपति की सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। कई सालो तक वह पहले स्थान पर बने रहे। 1975 में बिलजेट्स ने पाल एलन के साथ मिलकर विश्व की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी की स्थापना की थी।

बिल गेट्स (Bill Gates) काफी बड़े बंगले में रहा करते थे जो डेढ़ एकड़ था। जिसमे 7 बैडरूम जिम थियेटर स्विमिंग पुल आदि था। इस बंगले को बिल गेट्स (Bill Gates) ने सात लाख डॉलर में खरीदा था। इतनी सारी संपत्ति बिल गेट्स (Bill Gates) अपने बच्चो के लिए नही छोड़ना चाहते थे। उनका कहना था कि अगर मैं एक प्रतिशत हिस्सा भी छोड़ दूंगा अपने 3 बच्चो के लिए तो भी काफी होगा। साल 1994 में उन्होंने अपने बहुत से शेयर्स बेच दिए एक ट्रस्ट बना लिया साथ ही उन्होंने 2000 में तीन ट्रस्टों को मिलाकर एक कर दिया। इसके बाद उन्होंने गरीबों की मदद करना शुरू कर दिया।

बिल गेट्स (Bill Gates) को 13 साल की आयु में प्राइवेट स्कूल में डाला गया। जब वह आठवी कक्षा में थे तो उन्होंने बेसिक भाषा में (जी ई) सिस्टम की प्रोग्रामिक में रुचि दिखाई। बिल गेट्स (Bill Gates) ने अपना पहला कंप्यूटर प्रोग्राम इस मशीन पर लिखा जो था (टिक टैक टो) इससे यूजर्स को कंप्यूटर पर खेल खेलने में मदद मिलती है। बिल गेट्स (Bill Gates) इस मशीन से काफी प्रभावित हुए।

बिल गेट्स (Bill Gates) ने 17 साल की आयु में अपनी साथी के साथ मिलकर ट्रफ ओ डाटा नामक उपक्रम बनाया। जिसका इंटेल 8008 प्रोसेसर पर आधारित यातायात काउंटर बनाने के लिए उपयोग में लाया गया। साथ साथ बिल गेट्स (Bill Gates) ने एक चीप भी बनाया यह उस समय का पर्सनल कंप्यूटर के अंदर चलने वाला सबसे योग्य चीप था।

बिल गेट्स (Bill Gates) की रुचि सिर्फ सॉफ्टवेयर बनाने में थी साथ ही उनकी रुचि बिजनेस को बढ़ाने में थी कंपनी को टॉप पर ले जाने में भी थी। बिल गेट्स (Bill Gates) जो बोलते थे वह करते भी थे साथ ही employees जो कोड बनाते थे उसमे कोई error आता था तो बिल गेट्स (Bill Gates) खुद ठीक करते थे। बिल गेट्स (Bill Gates) की इस मेहनत लगन की वजह से उन्होंने अपनी कंपनी को आईबीएम इंटेल एप्पल जैसी हार्डवेयर बनाने वाली कंपनियों जैसी तरक्की दिन पर दिन बढ़ती जा रही थी। बिल गेट्स (Bill Gates) माइक्रोसॉफ्ट से रिलेटेड लोगो से फीडबैक भी लिया करते थे। फीडबैक को देख कर वह लोगो के हिसाब से ऐप्स में बदलाव करते थे। इसमें उनकी माता भी मदद करती थी।

बिल गेट्स (Bill Gates) द्वारा लिखी गई पुस्तक।

  • द रोड अहेड (The Road Ahead)

बिल गेट्स (Bill Gates) की सबसे पहली पुस्तक यह थी। जो नवंबर 1995 में परचलित हुई थी। इसमें पर्सनल कंप्यूटर के क्रांति के बारे में जानकारी दी गई है।

  • द स्टडी ऑफ थॉट

यह पुस्तक 1999 में पचालित हुई इसमें बिजनेस के बारे में जानकारी दी गई है साथ ही डिजिटल बुनियादी ढांचे पाने में कैसे मदद करता है।

  • हाउ टू प्रिवेंट द नेक्स्ट पैंडेमिक।

यह पुस्तक अप्रैल 2022 में प्रचलित हुई थी। इसमें कोविड के बारे में महामारी के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। WHO के बारे में भी बताया गया है।

बिल गेट्स (Bill Gates) के विचार।

  • मैं कुछ सब्जेक्ट में फेल हो गया था। मेरे बाकी दोस्त पास हो गए। आज वह माइक्रोसाफ्ट कंपनी में इंजीनियर है और में उसका मालिक हूं।
  • टेक्नोलॉजी केवल एक औजार है। जो बच्चो को एक साथ मिलकर काम करने में मदद करती हैं। लेकिन बच्चो को टीचर्स ही प्रेरित कर सकते है।
  • मेरा विश्वास है कि अगर लोगो को समस्या दिखाओगे और उनका हल सुझाओगे तो लोग उनको अपनाने में आकर्षित होंगे।
  • सफलता एक बहुत ही बेकार शिक्षक है ये सभी में यह सोच विकसित कर देता कि वह कभी असफल नहीं हो सकते।
  • जब आपके हाथ में पैसा होता है तो आप ये सोचते हैं कि आप कौन है लेकिन जब आपके हाथ में पैसा नही होता तो दुनियां भुल जाती हैं आप कौन हो।
  • आप अपनी सफलता को शौक अच्छी तरह मना सकते हो लेकिन अपने पुराने समय को याद करते हुए।
  • में कठिन काम को करने के लिए केवल एक अलसी इंसान को चुनता हूं। क्योंकि वह उस काम को आसान तरीके से करेगा।
  • बेफकुफ बनकर खुश रहो आखिरी में सफलता आपको ही मिलेंगी। इसलिए बेफकूफ ही बने रहो।

@Zainab Khan