सेब खाने के फायदे और नुकसान।

सेब (Apple)

Apple apple red red apple, very very sweet sweet apple 🍎 ये वायरल वीडियो आपने तो खूब देखी होगी। इंटरनेट पर आज हम यह जानने का प्रयास करते है की सेब (Apple) जो खुबिया उसमे पाई जाती है और साथ ही एप्पल खाने के फायदे जो स्वास्थ के लिए कितना जरूरी है।

सेब में पाईं जाने वाले खूबियां

अंग्रेजी में एक कहावत है (an apple once a day keep doctor away). एक सेब रोजाना खाएं और डॉक्टर से दूरी बनाए।
वैज्ञानिक भाषा में सेब को ( malus domestica)
कहते हैं।

सेब को सबसे पौष्टिक फलों में से एक बेहतरीन फल माना जाता है। इसमें इम्यूनिटी को बूस्ट करने की समता होती है। इसमें एंटी माइक्रोबियल गुण होते है। इसमें विटामिन ,फाइबर , खनिज, एंटीऑक्सीडेंट होते है। सेब में विटामिन b vitamin c पाया जाता हैं।
सेब एक विटामिन आहार है, इसमें फाइबर अमीनो एसिड का बढ़िया स्रोत है। सेब में पाया जाने वाला घुलनशील फाइबर पाचन क्रिया को मजबूत रखता है।
और यह बॉडी में कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करता है।

सेब की न्यूट्रिशन वैल्यू –

न्यूट्रीशन कंपोनेंट्स फैट

कैलोरिज
कार्बोहाइड्रेट
चीनी
प्रोटीन
फाइबर

सेब में शामिल विटामिन और बायोक्टिव कंपाउंड

जिंक
कॉपर
मैंगनीज
आयरन
सोडियम
मैग्नीशियम
फॉस्फोरस
कैल्शियम
पोटेशियम

सेब के न्यूट्रीशन कंपोनेंट्स

विटामिन B1
विटामिन B2
Vitamin B3
Vitamin C
Vitamin B6

सेब में मौजद पॉलीफेनोलास बॉडी से पारा और सीसा जैसी धातु को खत्म करता है।

आईए अब हम जानते है की सेब का इस्तेमाल करना हमारी बॉडी के लिए कितना फायदेमंद है।

सेब के फायदे

1– सेब रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है –
सेब का इस्तेमाल करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। सेब में मौजूद फैटोकेमिकल इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है।

2 – पाचन क्रिया में सहायक–
अगर आपको भी अपनी पाचन की समस्या है तो रोजाना सेब का सेवन करे ।सेब माइक्रोबायोम को बढ़ाता है और पाचन क्रिया को कबूत करता है। सेब में फाइबर होता है जो की अधिक समय तक भूख नही लगने देता ।साथ ही सेब को छिलके सहित खाए ।

3 – लिवर के लिए फायदेमंद है सेब –
अगर आप फैटी लिवर की समस्या से परेशान है तो आप सेब और सेब के जूस का सेवन करे।यह फैटी लिवर की समस्या को दूर करने में मदद करता है।इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर लिवर की चर्बी को कम करता है। और स्वास्थ्य को बेहतर करता है इसके साथ ही पाचन क्रिया को मजबूत करता है।

4 – आंखो के लिए फायदे मंद होता हैं सेब –
सेब में मौजूद विटामिन ए आंखो के बहुत लाभकारी होता हैं। सेब का सेवन या सेब के जूस का सेवन करने से आंखो को रोशनी बेहतर होती है। और आंखो से जुड़ी बीमारियो में भी ये मददगार होता है। लाल सेब के साथ साथ आप हरे सेब का भी इस्तेमाल कर सकते है।

5 – कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सक्षम –
सेब में पॉलीफेनोलॉस पाया जाता है जो की एंटीऑक्सीडेंट होता है और यह हार्ट के लिए फायदेमंद होता हैं। सेब का नियमित सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है। और इस से खून का स्तर भी ठीक बना रहता है। तो अगर आपको भी हार्ट की समस्या है तो रोजाना एक सेब का सेवन जरूर करे।

6 – वजन कंट्रोल करने में सहायक –
सेब वजन घटाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।सेब में फाइबर मौजूद होता है जिसकी वजह से सेब खाने पर पेट लंबे समय तक भरा रहता है। और भूख कम लगती है जिस से वजन कम करने में मदद मिलती है।

7 – दिमाग के लिए फायदेमंद –
सेब खाने से याददाश्त में सुधार होता है।और ये दिमाग को मजबूत करता है।ये ब्रेन सेल्स को एजिंग को कम करता है और मानसिक शांति मिलती है। इसमें मौजूद ऑक्सीडेंट तनाव को कम करने में सक्षम हैं।

8 – कैंसर से लड़ने में मददगार –
सेब में मौजूद विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है जिस से की कैंसर की कोशिका से लड़ने में मदद करता है। सेब खाने से अग्नाशय के कैंसर का खतरा कम होता है।और ट्यूमर खतरा भी कम होता है।

9 – त्वचा निखार और बालो के लिए फायदेमंद –
(national centre of biotechnology information ) की रिस्क के मुताबिक सेब का एंटीऑक्सीडेंट गुण एंटी एजिंग प्रभाव को कम करता है। और स्किन को निखारने में मदद करता है।

10 – मधुमेह की बीमारी में लाभदायक होता हैं –
सेब शुगर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।अगर सेब को छिलके के साथ ही खाया जाए तो वो बहुत लाभकारी होता है। सेब शुगर लेवल को कंट्रोल करता है जो की बहुत लाभकारी है।

11 – दातों के लिए फायदेमंद –
सेब को खाना किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत ही फायदेमंद है।सेब खाने से दातों में चमक आती है और दांत सफेद भी होते है।इसके साथ ही साथ दातों को मजबूती भी मिलती है।

12 – अस्थमा पेशंट के लिए फायदेमंद –
प्रतिदिन सेब का एक इस्तेमाल अस्थमा पेशंट के लिए बहुत लाभकारी होता है।यह फेफड़ों की कार्यक्षमता में वृद्धि करता है। इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल स्वसन कार्यों में सुधार करते है।

13 – खून की कमी को दूर करता है। –
सेब में आयरन मौजूद होता है जो की खून की कमी को पूरा करने में सहायक होता है। सेब खाने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।और कमजोरी और थकान दूर होती है।

सेब खाने का सही समय क्या है ? –

सेब खाने का सबसे अच्छा समय सुबह का होता है।डॉक्टर हमेशा सेब को सुबह खाली पेट खाने की सलाह देते हैं।सेब में मौजूद विटामिन, आयरन ,मिनरल्स भरपूर मात्रा में होता है। इस से कब्ज में राहत मिलती है।और पाचन क्रिया मजबूत होती है।

सेब कब नही खाना चाहिए? – सेब का सेवन रात के समय नही करना चाहिए ।भोजन के साथ सेब का सेवन करने से पाचनतंत्र पर दबाव पड़ता है । इसके मौजूद शर्करा और फ्रुक्टोज बॉडी को सक्रिय बनाए रखता है और नींद आने में बाधा उत्पन्न करता है।तो इसी लिए सेब का सेवन रात के समय न करे।

निष्कर्ष :

सेब को इतनी सारी खुबिया जानने के बाद ये कहना मुश्किल नही की सेब एक बहुआयामी फल है जिसमे बहुत सारी खुबिया मौजूद है। और इसकी खुबिया हमारे स्वाथ्य शरीर के लिए बहुत जरूरी है। साथ ही सेब के रोजाना इस्तेमाल से हम डॉक्टर से दूरी बना सकते है।और बॉडी को हेल्थी रख सकते है।

@Kiran Rao